• Sun. Jun 28th, 2026

महिला से विला बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुनरख मार्ग स्थित लोटस गार्डन होम्स काॅलोनी निवासी महिला ने थाना जैंत में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बोक्स हिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर भवनों की बिक्री का विज्ञापन देकर धोखा-धड़ी, फर्जी कागजात तैयार कर ठगी करने का आरोप लगाया है। केतकी चौहान ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह कंपनी द्वारा भवन की बिक्री के लिए दिए गए विज्ञापन को देख विला खरीदने के लिए कंपनी के कार्यालय पहुंचीं। वहां निदेशक धर्मेंद्र गिरी और प्रबंधक हेमंत ने उन्हें एक विला दिखाया जो पसंद आ गया। उन्होंने अग्रिम बतौर कुल कीमत की आधे से ज्यादा रकम उनको दे दी। रुपये लेने के बाद भी बिला का बैनामा नहीं किया।बाद में पता चला कि जिस विला को दिखाया गया था। उसका पहले ही बैनामा किसी ओर के नाम कर दिया है। रुपये मांगने पर दूसरा विला देने की बात कही, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.