• Sun. Jun 28th, 2026

हाईवे पर कार में लगी आग, दूर भागकर भाई-बहनों ने बचाई जान

ByVijay Singhal

Apr 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार को हाईवे पर कार में आग लग गई। आग लगने पर कार सवार तीन लोग दूर भागे। आग की घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई। दिल्ली के संगम विहार निवासी आदित्य ने बताया कि वह अपने भाई और बहन के साथ धौलपुर जा रहे थे। यहां पहुंचने पर पहले गाड़ी के ब्रेक काम करना बंद कर दिए। इस पर उसने चेक करने के लिए गाड़ी रोककर बोनट खोला। बोनट खोला तो कार में आग पकड़ ली। शार्ट सर्किट से आग लगना लग रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.