हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील कस्बे से करीब छह माह पूर्व लापता युवा ईंट-भट्ठा व्यवसायी मंगलवार को कोसी में मिल गया। वह यहां बहन के घर छिपा हुआ था। जिन लोगों से उसने रुपये उधार लिए थे, उन्हीं ने उसे खोजकर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस व्यवसायी से पूछताछ में जुटी है। कस्बा निवासी भट्ठा व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल 19 अक्तूबर को अचानक लापता हो गया। परिजन द्वारा खोजबीन की, पर कोई पता नहीं चल सका। इस पर परिजन ने 20 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने काफी खोजबीन की, मगर व्यवसायी का कोई सुराग नहीं लग सका। बताते हैं लापता व्यवसायी पर कस्बे के 4-5 लोगों की बड़ी रकम उधार है। इसे उसने ब्याज पर लिया था, लेकिन भट्ठे में घाटा होने के कारण रकम डूब गई।
इन लोगों के खिलाफ व्यवसायी की पत्नी ने तहरीर देकर तगादा करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को व्यापारी नानक जिंदल व देवो जिंदल को सूचना मिली कि प्रदीप गोयल कोसी में अपनी बहन के यहां छिपा हुआ है। उन्होंने गोपाल बाग से प्रदीप को पकड़कर कोसी पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस व्यवसायी को थाना पर ले आई, जहां पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लापता व्यवसायी प्रदीप गोयल को कोसी से बरामद कर लिया है। वह कर्ज होने के चलते लापता हो गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
