हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु-पर्यटक अब जल्द ही क्रूज में बैठ वृंदावन से मथुरा तक प्राचीन घाटों, मंदिरों व भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थलियों का दर्शन करेंगे। क्रूज का आनंद लेते हुए ब्रज के दर्शन करवाने की तैयारी उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कर ली है। परिषद की योजना के अनुरूप मंगलवार को क्रूज यमुना में उतार दिया गया। अब इसके संचालन की व्यवस्थाएं पूरी होने पर जल्द ही वृंदावन से मथुरा तक श्रद्धालु पर्यटकों की सफर करने की इच्छा पूरी होगी। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ब्रज के पौराणिक तीर्थस्थलियों के सुंदरीकरण के साथ देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु-पर्यटकों की सहूलियत की योजनाएं धरातल पर उतार रहा है। इसमें ही शामिल यमुना में क्रूज संचालन की शुरुआत वृंदावन से जल्द ही होने वाली है। संचालन की तैयारी होने के बाद जल्द ही क्रूज में बैठकर श्रद्धालु पर्यटक वृंदावन से मथुरा और मथुरा से वृंदावन तक यमुना के बीच से प्राचीन घाटों, मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे और ब्रज के प्राचीन महत्व को भी समझ सकेंगे।
7455095736
