• Wed. Jun 24th, 2026

जिला शिकायत समिति के समक्ष जब्ती / रिलीज के विरूद्ध अपील

ByVijay Singhal

Apr 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 02 अप्रैल/ वरिष्ठ कोषाधिकारी /प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण मुन्ना लाल शुक्ल ने अवगत कराया है कि लो०स०सा०निर्वा0-2024 हेतु निर्वाचन व्यय अनुश्रवण हेतु जिला शिकायत समिति का गठित किया गया है जिसमे, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी / नोडल प्रभारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति में रहेंगे।
 उक्त समिति पुलिस अथवा स्थैतिक निगरानी दल या उड़न दस्ते द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले की अपनी ओर से जॉच करेगी तथा जहाँ समिति यह पाती है कि मानक प्रचलन प्रकिया के अनुसार जब्ती के संबंध में कोई प्राथमिकी / शिकायत दर्ज नही की गयी है या जहाँ जब्ती किसी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल या किसी निर्वाचन अभियान इत्यादि से जुडी हुई नही है तो वह ऐसे व्यक्तियों को जिनसे नकदी जब्त की गई थी, रिलीज आदेश जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। समिति सभी मामलों का अवलोकन करेगी तथा जब्ती पर निर्णय लेगी। व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी द्वारा नकदी रिलीज करने के संबंध में सभी प्रकार की सूचना का एक रजिस्टर का भी रख-रखाव किया जाएगा। यदि रिलीज की गई नकदी रुपए 10 लाख से अधिक है, तो रिलीज किए जाने के पहले आयकर के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाएगा। उड़न दस्तें, एसएसटी या पुलिस प्राधिकारियों द्वारा की गई नकदी आदि की जब्ती के सभी मामले जिलें में गठित जिला शिकायत समिति के ध्यान में लाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निदेश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए समिति द्वारा नियमित रूप से 24 घंटे में एक बार अपने निर्धारित स्थान एवं समय पर बैठक भी करेगी। जनसामान्य द्वारा जब्ती/रिलीज से संबंधित अपनी शिकायत मोबाइल नंबर – 8765923581, 8765923583 एवं 8279505567 पर दर्ज की जा सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.