• Wed. Jun 24th, 2026

नगर निगम के सफाईकर्मी की पिटाई के आरोप में हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के वार्ड संख्या-31 के बाग काजियान में सोमवार को नगर निगम के सफाईकर्मी की पिटाई का मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच ने हंगामा कर विरोध जताया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने बताया कि सफाई कर्मी विवेक अपना सफाई कार्य कर रहा था, तभी मीट विक्रेता के लड़के एक ड्रम कूड़े काे लेकर आए। उसे गाड़ी में डाल दिया। आधा कूड़ा सड़क पर बिखर गया। इसका विवेक ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द बोले। साथ ही पिटाई भी कर दी। जानकारी होने पर वह संगठन के साथियों के साथ मौके पर गए। तब तक आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, कोतवाली पुलिस ने बताया है कि मामला कूड़े की पर्ची के विवाद का भी सामने आया है। जांच की जा रही है। सफाई कर्मी ने आठ से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बिरयानी संचालक से पर्ची नहीं कटने का कारण भी विवाद की वजह रहा। गुस्साए सफाई कर्मी विवेक ने फोन कर सफाई कर्मियों को बुलाया। सफाई कर्मी एकत्रित हो गए और बिरयानी संचालक के खिलाफ नारेबाजी-प्रदर्शन कर दुकान के आगे कूड़े का ढेर लगा दिया। सफाई निरीक्षक केके सिंह भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.