हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में घर में आग लग गई। पांच लोग झुलस गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। डाल सिंह मल्लाह ने बताया कि वह यमुना नदी में इंजन वाली नाव चलाने का काम करते हैं। घटना जमुनापार थाना क्षेत्र के बिशनगंज गांव की है। रविवार सुबह पौने नौ बजे करीब पत्नी गीता खाना बना रही थी। इसी दौरान ऊपर अलमारी में रखी पेट्रोल की बोतल गिर गई। पेट्रोल मकान में फैलते ही चूल्हे से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह खुद, उनकी पत्नी गीता व परिवार की ही गुड़िया, जमुना और गीता झुलस गईं। इलाके के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा तो अफरा-तफरी मच गई।आग पर पानी की बौछार कर काबू किया। इसके बाद लोगों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डाल सिंह, उनकी पत्नी गीता व नत्थो की पत्नी गीता को आगरा रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दो झुलसे लोगों को छुट्टी दे दी गई। अन्य को आगरा रेफर कर दिया है। उनका वहां पर उपचार जारी है।आग की लपटों के बीच घिरे लोग चीख-पुकार लगाने लगे। लोगों ने पहले तो घर में लड़ाई होने का मामला समझा। मगर, जब धुआं उठता देखा और घर में पहुंचे तो आग की लपटों को देख रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन लोगों ने बाल्टी व पाइप के जरिये पानी डालकर आग पर काबू किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
