हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोटा-पटना एक्सप्रेस में युवती और सहयात्री के बीच सीट को लेकर हुए विवाद के बीच-बचाव में आए बिहार के सेतु निगम के वाइस चेयरमैन पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। इसके चलते ट्रेन खड़ी रही। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाइस चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया। घटना 29 मार्च रात 11 बजे की है। अनिल चौधरी पटना में सेतु निगम में वाइस चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। वे पटना जाने के लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन से ट्रेन के प्रथम श्रेणी कोच एच-वन में सवार हुए थे। जीआरपी के अनुसार, कोटा से लखनऊ की यात्रा कर रही युवती का मथुरा से सवार हुए परिवार से सीट को लेकर विवाद हो गया, जिस पर अनिल चौधरी ने हस्तक्षेप किया। युवती ने उन पर अभद्रता और छेड़खानी के आरोप लगाए।
युवती ने 1090 नंबर पर काल करके पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। विवाद के चलते ट्रेन भी खड़ी रही। थाना प्रभारी जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि युवती की शिकायत पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
