• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा के नौ मंदिर ऐसे जिन्हें यूपी शासन की तरफ से मिलने वाली वार्षिक व्यय राशि पिछले चार साल से नहीं मिली…

ByVijay Singhal

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौ मंदिर ऐसे हैं, जिन्हें यूपी शासन की तरफ से मिलने वाली वार्षिक व्यय राशि पिछले चार साल से नहीं मिली… मजबूरन उन्हें कोर्ट के शरण लेनी पड़ी… जहां यूपी शासन की तरफ से कहा गया कि “फंड की कमी के कारण” मंदिरों को भुगतान नहीं किया गया… (इनमें वृन्दावन का ठाकुर रंगजी महाराज मंदिर भी शामिल है)…
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मंदिरों से मिलने वाली आय तथा धर्मस्व विभाग का बजट कहाँ जा रहा है?? एक तरफ आप हिंदुत्व और सनातान को मजबूत करने की बात कर रहे हो और दूसरी तरफ पुजारियों का वेतन (जो पहले ही बहुत कम है) तथा मंदिरों का रखरखाव आप नहीं कर रहे?? ना ही ये करने के लिए उन्हें पैसा दे रहे?? कोर्ट पिछले साल ही इन मंदिरों की वार्षिकी दिए जाने का निर्णय दे चुका है, परन्तु प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय हिन्दू नेताओं की कानों पर जूं नहीं रेंगी…  क्या सारा पैसा काशी, अयोध्या और उज्जैन के कॉरीडोर की तरफ चला गया?? आप ही बता दीजिए कि प्रदेश के दूसरे छोटे मंदिर और वहां के पुजारी क्या करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.