हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना जल शुद्धिकरण संघर्ष समिति ने यमुना की वर्तमान स्थिति पर निराशा जताई है। उन्होंने यमुना शुद्धिकरण के नाम पर आने वाले बजट का बंदरबांट किए जाने की सीबीआई जांच की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें यमुना प्रदूषण के मामले से अवगत कराया।
यमुना जल शुद्धिकरण संघर्ष समिति पिछले कई दिनों से लगातार अविरल-निर्मल यमुना जल के लिए आंदोलन कर रही है। इसी के चलते अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह से मिला और उनको यमुना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए सभी नालों को तत्काल बंद कराने की मांग की। उन्होंने सांसद को ज्ञापन भी सौंपा। सांसद ने लोकसभा चुनाव बाद यमुना शुद्धिकरण पर एक बैठक सभी संबंधित अधिकारियों को लेकर करने का आश्वासन दिया और कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। ब्रज प्रांत अध्यक्ष लालजी भाई शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में यमुना शुद्धिकरण के नाम पर जो भी पैसा आवंटन हो रहा है, कुछ लोग उसका बंदरबांट कर रहे हैं। जमीन पर कोई कार्य नहीं हो रहा हैं। उन्होंने इस सबकी सीबीआई की जांच की मांग की। ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार द्वारा इसकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। पं. यज्ञदत्त शास्त्री ने बताया कि समिति ने प्रधानमंत्री को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। वर्तमान में पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक सनातनी होने के बावजूद यदि यमुना जल शुद्ध नहीं हो पाया तो भविष्य में कभी नहीं हो सकता। अजय चतुर्वेदी ने कहा कि द्वितीय चरण में करीब दस हजार पत्र भेजने का है जो अगले माह में पूर्ण कर लिया जाएगा साथ रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
