• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में 30 नाले टेप करने के दावे झूठे

ByVijay Singhal

Mar 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लाख दावे किए जाने के बावजूद यमुना में गंदे नालों का प्रवाह नहीं रुक रहा है। इससे पता चलता है कि जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकारी अधिकारी तक किस तरह खोखले दावे कर रहे हैं। यमुना भक्तों का कहना है कि जब यमुना में पानी नहीं है तो फिर यमुना के नाम पर नालों की सफाई क्यों हो रही है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नालों एवं सीवर प्लांटों पर खर्च कर उस धन को यमुना सफाई के नाम पर बताया जाता है। हकीकत यमुना जल तो अमृत है, उसे ट्रीट करने की जरूरत नहीं। जब उत्तर प्रदेश में एक बूंद भी यमुना का जल नहीं तो जनप्रतिनिधि किसलिए हैं। मथुरा में 30 नाले टेप करने के दावे भी झूठे साबित हो रहे हैं।विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार करोड़ों रुपये विगत में खर्च करने का दावा करती रही है। वर्तमान में भी 1500 करोड़ नमामि गंगे के स्वाहा हो चुके हैं। उसके बाद भी नतीजा आज तक शून्य ही है। विश्वधर्म रक्षक दल ने सरकार से मांग की है कि वृंदावन से गोकुल तक यमुना रिवर फ्रंट बनाकर उसके नीचे बड़ी पाइपलाइन डालकर प्रदूषित जल का अन्यत्र प्रयोग करना चाहिए और हथनीकुंड से पाइपलाइन के माध्यम से वृंदावन तक यमुना जल लाकर ब्रजमंडल को देना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.