हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कभी कांग्रेस और रालोद का मजबूत गढ़ रहे मथुरा में अब कमल दल स्थापित है। कृष्ण और उनका जन्मस्थान अब राजनीति के केंद्र में रहेगा, ये बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाला के धाम पर उनके दर्शन कर संकेत भी दिए। मोदी पहले प्रधानमंत्री बने, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। ब्रज रज उत्सव में आए पीएम मोदी ने ये साफ कहा भी कि अब कृष्ण के दर्शन बहुत भव्य और दिव्य होंगे। उनके इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ भी तलाशे गए। बीते वर्षों में ब्रज के विकास की नई गाथा लिखी गई। रालोद से गठबंधन में भी भाजपा ने ये सीट अपने पास रख और मजबूती दिखाई। करीब 15 वर्ष बाद कान्हा की नगरी में आए गुजरात के जाम नगर निवासी मनसुख भाई के मुंह से निकले शब्द- ‘यहां तो सब कुछ बदल गया’ बहुत कुछ कह जाते हैं। साधारण सा दिखने वाला जंक्शन आज कृष्ण और राधा की तस्वीरों से सजा है। लिफ्ट और वातानुकूलित प्रतीक्षालय भी हैं। दरअसल, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही मथुरा राजनीति के केंद्र में आने लगा। अगस्त 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के 10 किमी की परिधि में आने वाले क्षेत्र को तीर्थ क्षेत्र घोषित किया गया। ये राजनीतिक रूप से खुद को मजबूत करने की दिशा में भाजपा की पहल थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल में खुद 30 से अधिक बार मथुरा आए। जन्मस्थान में सबसे अधिक बार दर्शन करने वाले पहले सीएम योगी ही हैं। जाट बाहुल्य मथुरा में भाजपा खुद को एक रणनीति के तहत मजबूत कर रही है। जाहिर है, भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्ष को मजबूत और नई रणनीति पर काम करना होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
