• Thu. Feb 12th, 2026

वृंदावन में मोदी-योगी के भाषण की वीडियो पर विज्ञापन दिखाकर बेची जा रही है खादर की जमीन

ByVijay Singhal

Mar 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज में बढते लोगों के रुझान को देखते हुए अवैध कॉलोनियां तैयार कर रहे कॉलोनाइजरों ने वृंदावन में यमुना के खादर को बेचना शुरू कर दिया है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीडियो का भी सहारा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भाषणों के सहारे वे वृंदावन में फार्म हाउस की बुकिंग के लिए लोगों को लुभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार करके भू माफिया करोडो रु के वारे न्यारे कर रहे है। मथुरा जिले से बाहर के लोगों को गुमराह कर उनसे उनके खून पसीने की कमाई हथियाने का गोरखधंधा इस समय वृंदावन में चरम पर पहुंच गया है। ठगी हो जाने के बाद आये दिन पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने पड़ते है। इस सबके लिए कहा जा सकता है कि स्थानीय तहसील विकास प्राधिकरण कर्मी जिम्मेदार है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारी भी इस गोरखधंधे से आँख मूंदे बैठे है। सूत्रों के अनुसार कॉलोनाइजर ने 1 मार्च से इस क्षेत्र में फार्म हाउस की बिक्री करने वाले एजेंटो की कमीशन दुगुनी कर दी है उसका कहना है कि आने वाले समय में तीनों साइड से फार्म हाउस के रोड बन जाएंगे सोलर लाइट सीसीटीवी कैमरा खजूर के पेड़ हर समय सुरक्षाकर्मी स्विमिंग पूल घास इत्यादि सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। 1250 गज के प्लॉट के लिए ₹3200 गज के हिसाब से 40 लाख रुपए लिए जा रहे हैं जबकि नंबर एक में मात्र तीन लाख रु लिए ही जाते हैं। फार्मिंग लैंड बताकर फार्मिंग हाउस बनाए जा रहे हैं। इन्वेस्टर और सरकार को पलीता लगाने की पूरी योजना बनी हुई है यह जमीन की बिक्री सुरेंद्र उतरेजा नाम के व्यक्ति द्वारा की जा रही है। यह प्रोजेक्ट 143 अप्रूव्ड भी नहीं है। लुभावने पंपलेट और विज्ञापन के माध्यम से पूरी तरीके से भोली वाली जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संबंध में कब कार्रवाई अमल में लाता है। यमुना के खादर में निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस दायरे में किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता है लेकिन वृंदावन के आकर्षण को देखते हुए जमीन के अवैध कारोबारों से जुडे लोगों ने यहां खादर की बुकिंग फार्म हाउस के रूप में करना शुरू कर दिया है। बांकेबिहारी रिवर फ्रंट के नाम से फार्म हाउस की बुकिंग की जा रही है। गांव सकराया में यह जमीन यमुना खादर से जुडी होने के कारण बाढ प्रभावित क्षेत्र का भी हिस्सा है। पिछले साल यमुना में बाढ आने पर यहां पानी भर गया था लेकिन सभी वास्तविक तथ्यों को छुपाकर फार्म हाउस का प्रचार किया जा रहा है। फार्म हाउस के इस प्रचार मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो का उपयोग किया जा रहा है जिसमें नरेंद्र मोदी ने वृंदावन सो वन नहीं, नंदगांव सो गांव वंशीवट सो वट नहीं कृष्ण सो नाम का उल्लेख किया है। ब्रज रज उत्सव के इस वीडियो में प्रधानमंत्री के इस वीडियो भाषण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से कॉलोनाइजर लोगों से वृंदावन में सस्ते दामों पर अपना फार्म हाउस बनाने का ख्वाब दिखा रहा है। प्रधानमंत्री के सहारे वृंदावन के सकराया स्थित यमुना के खादर की जमीन को फार्म हाउस के रूप में बेचने का यह तौर तरीका सुर्खियों में है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर अबतक चुप्पी साध रखी है। न तो वीडियो को लेकर कोई कार्रवाई प्रशासन के स्तर से अमल में आई है और ना ही खादर में चल रही इस तरह की गतिविधियों का किसी ने अब तक संज्ञान लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.