• Fri. Feb 13th, 2026

पिछले लोकसभा चुनाव में कम हुए मतदान प्रतिशत पर होगा काम, लोगों को किया जाएगा जागरूक

ByVijay Singhal

Mar 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा चुनाव 2019 में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ था, उनको गोद देकर मतदान बढ़ाया जाएगा। हर विधानसभा के पांच-पांच केंद्रों को अधिकारी गोद लेंगे। नुक्कड़ नाटक, स्लोगन आदि प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मतदान का महत्व बताया जाएगा। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज  व शासन की स्थापना के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया गया है। जितने अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है, उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। इसके बाद भी नागरिक मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। मतदान का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ था, उन पर प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। स्वीप द्वारा तहलसीलदार, नायब तहसीलदार, बीएलओ, ग्राम विकास अधिकारी के सहयोग से बूथवार समीक्षा की जाएगी। जिन बूथों पर मतदान कम हुआ था, उनको गोद देकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मतदान जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे। स्लोगन प्रतियोगिता कराई जाएंगी। बीएलओ चुनाव पाठशाला लगाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। जिला मास्टर ट्रेन डा. अखिलेश यादव ने बताया कम मतदान वाले केंद्रों को गोद दिया जाएगा, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के कमरा नंबर दो में केवल 15.67 फीसद मतदान हआ था। मांट विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय बलीपुर में 39.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। बलदेव विधानसभा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल माधोपुर में 41.19 प्रतिशत मदान हुआ था। मथुरा विधानसभा क्षेत्र में पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल के कमरा नंबर तीन में 8.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। छाता विधानसभा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल द्वितीय के कमरा नंबर पांच में 39.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.