मथुरा। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीमें लगातार छापा मार रही है, बावजूद इसके बिजली चोरी थम नहीं रही है। आलम यह है कि निगम के अधिकारियों ने बीते 50 दिन में 1001 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया है। वर्ष 2019 में कृष्णा नगर में खोले गए विद्युत थाने में अब तक बिजली चोरी के आरोप में 26 हजार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जांच के बाद 5 हजार मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दी गई है। जबकि दो हजार मुकदमों में जांच अधिकारी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। एक हजार मुकदमों में वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।जबकि अन्य मुकदमों में जांच चल रही है बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीमों ने जनवरी और फरवरी में ताबड़तोड़ छापे मारे। जनवरी में 257 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया, जबकि फरवरी में अब तक 744 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। विजिलेंस टीम ने 300 जबकि विद्युत निगम की टीम ने 701 मुकदमे दर्ज कराए हैं। शमन शुल्क जमा करने पर मिलती है राहत मुकदमा दर्ज होने के बाद जो लोग अनुमानित बिजली उपभोग शुल्क और शमन शुल्क जमा करके नो ड्यूज का प्रमाण पत्र ले लेते हैं, उनके मुकदमे में कोर्ट में एफआर लगा दी जाती है। जो ऐसा नहीं करते उनके मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की जाती है। वारंट जारी होने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाती है। संजय जैन, मुख्य अभियंता ने बताया बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जो लोग बिजली चोरी करते पकड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मथुरा। राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि लक्ष्य वसूली के लिए अधीक्षण अभियंता शहरी और देहात के साथ बैठक की गई है। राजस्व वसूली की समीक्षा की गई है। जिन क्षेत्रों में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम हुई है, उन क्षेत्रों के अधिकारियों को लक्ष्य वसूली के निर्देश दिए गए हैं। सभी को बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए छापे मारने के लिए निर्देशित किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
