• Sun. Feb 15th, 2026

अनुसंधान संस्थान में डॉ. एस.के. तालपात्रा स्मारक भाषण का आयोजन

ByVijay Singhal

Feb 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में डॉ. एस.के. तालपात्रा स्मारक भाषण का आयोजन। उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश मे  प्रख्यात पशु पोषण विज्ञानी डॉ. एस.के. तालपात्रा स्मारक भाषण का आयोजन, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार आयोजित किया गया । स्मारक भाषण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड, भारत सरकार, नई दिल्ली के अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार ने पौष्टिक-औषधि पदार्थों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में विभिन्न हर्बल उत्पादों के औषधिय गुणों तथा उसकी महत्व की चर्चा करते हुए, हर्बल औषधि गुणवत्ता वाले पदार्थों के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न पौष्टिक तथा गुणवत्ता युक्त उत्पादों के बारे में जानकारी दी । जिससे विभिन्न प्रकार की पशु तथा मानव की बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, के पूर्व सहायक महानिदेशक, मानव संसाधन, डॉ. कुसुमाकर शर्मा ने की । उन्होंने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में मानव तथा पशुओं में संतुलित आहार की उपयोगिता तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार की औषधि पदार्थों की चर्चा की, जिससे मानव तथा पशु स्वास्थ्य अच्छा रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर श्रीवास्तव ने डॉ. एस.के. तालपात्रा के योगदान को याद करते हुए, उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया । इस अवसर पर प्रोफेसर श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को डॉ. तालपात्रा से प्रेरित होते हुए, पशु पोषण हेतु उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमारे देश में अधिकांश बालिकाएं आयरन, विटामिन बी -12, फोलिक एसिड तथा कैल्शियम की कमी से ग्रसित हैं । जिससे उनका संपूर्ण विकास संभव नहीं हो पता, ऐसी दशा में हमें, उन्हें प्राकृतिक स्रोतों से संतुलित आहार में, इन अवयवों को जोड़ते हुए, भोजन उपलब्ध कराना चाहिए । जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके और वे अपने पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सकें । अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा संकाय, प्रोफेसर विकास पाठक ने आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए डॉ . एस.के. तालपात्रा को याद किया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक शोध, प्रोफेसर विनोद कुमार ने डॉ. एस.के. तालपात्रा के जीवन सारांश के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगले वर्ष से विश्वविद्यालय में डॉ. एस. के. तालपात्रा छात्रवृत्ति, पीएचडी छात्रों हेतु शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुल सचिव, प्रोफेसर अरुण कुमार मदान; अधिष्ठाता परास्नातक, प्रोफेसर अर्चना पाठक; अधिष्ठाता, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी, प्रोफेसर रश्मि सिंह; निदेशक प्रसार, प्रोफेसर अतुल सक्सेना; निर्देशक, डिप्लोमा संस्थान, प्रोफेसर सरबजीत यादव; प्रोफेसर आर.पी. पांडे; प्रोफेसर संजय पुरोहित; प्रोफेसर विजय पांडे; प्रोफेसर अतुल प्रकाश; प्रोफेसर देश दीपक सिंह; प्रोफेसर बृजेश यादव; डॉ बरखा शर्मा; डॉ. नीरज गंगवार; डॉ. मुकुल आनंद; डॉ. अमित सिंह; डॉ. पवनजीत सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.