हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में दसवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। गुरूवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के तहत हाईस्कूल का पहला पेपर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। हाईस्कूल के 2200 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। पौने 12 बजे परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सुकून के साथ-साथ खुशी भी दिखाई पड़ी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा का हिंदी का पेपर हुआ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में इस बार मथुरा जनपद में 76436 परीक्षार्थी शामिल होने के लिए पंजीकृत हुए हैं। इसमें 37908 परीक्षार्थी हाईस्कूल तथा 38528 परीक्षार्थी इंटर के लिए पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन-पुलिस और शिक्षा विभाग ने नकलविहीन परीक्षा के प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंदों में परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। 6 उडऩदस्ते लगाए गए हैं। स्मपूर्ण जनपद को परीक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 19 सेक्टर में बांटा गया है। 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 21 परीक्षा केंद्र संवेदनशील है। 20 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल हैं। 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट डीएम ने लगाए हैं। हाईस्कूल के हिन्दी विषय परीक्षार्थी सुबह साढ़े आठ बजे से केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया है। वहीं सचल दलों के साथ ही ऑनलाइन मानिटरिंग की गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय ने परीक्षा केंदों पर हिंदी की परीक्षा का जायजा लिया। राजकीय इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकले भानू गर्ग और यशोदा ने बताया कि हिन्दी का पेपर अच्छा रहा। हमने पूरे प्रश्नों का उत्तर लिखा है। अंकुश ने बताया कि कुछ प्रश्न कठिन लगे लेकिन उन्हें भी पूरा लिखा है। पहली पाली में सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्र पर पहुंचे छात्र छात्राओं ने सबसे पहले नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची से अपने रोल नंबर के जरिए कक्ष की जानकारी ली। इसके बाद केंद्र पर तैनात महिला एवं पुरुष शिक्षकों ने परीक्षकों की गहन तलाशी के बाद सेंटर में प्रवेश दिया। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सुबह 8.30 बजे हिंदी की परीक्षा शुरू कराई गई। नकल बिन पठित परीक्षा संपन्न करने के लिए जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर हर कक्षा की सघन तलाशी ली। वहीं कंट्रोल रूम से पल पल की निगरानी की जा रही है। फिलहाल सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग संम्पन्न हुयी। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि परीक्षा में सेंधमारी, किसी भी तरह की गड़बड़ी, अफवाह फैलाने और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों पर भी एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस वर्ष परीक्षाएं मात्र 12 कार्य दिवसों में ही संपन्न होंगी। संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों के साथ ही चिह्नित जिलों में एसटीएफ, एलआईयू विशेष निगरानी रखेगी। प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोले जाएंगे। कॉपी संकलन केंद्रों व स्ट्रांग रूम पर तीसरी आंख से नजर रखने के साथ ही 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
