• Thu. Nov 26th, 2026

अनुमति 400 की, परिक्रमा मार्ग पर चल रहे 4 हजार ई-रिक्शे

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराजजी की तलहटी में परिक्रमा मार्ग पर 400 ई-रिक्शों के संचालन की अनुमति है। इसके बाद भी करीब 4000 ई-रिक्शे संचालित हो रहे हैं। ई-रिक्शा संचालक न तो अनुमति पत्र लगा रहे हैं और न ही निर्धारित रूट से चला रहे हैं। अठारह वर्ष से कम उम्र के चालक भी इन्हें चला रहे हैं। यह हाल तब है जब विगत दिनों एनजीटी के निर्देश पर एसडीएम, सीओ, परिवहन विभाग, नगर पंचायत को आदेश दिए गए थे कि परिक्रमा मार्ग में चार सौ ई-रिक्शे ही संचालित किए जाएं। दरअसल, तय मानकों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की यूनिफार्म, ई-रिक्शे की कोडिंग भी तय की गई थी। प्रेशर हॉर्न और म्यूजिक प्रतिबंधित किया गया था।योजना लागू तो सख्ती से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्था पूर्व की स्थिति में पहुंच गई। ई-रिक्शा चालक गोवर्धन की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं से प्रति सवारी 150 से 200 रुपये तक वसूल रहे हैं। ई-रिक्शाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में गांठौली जाने वाले मोड़ पर, पूंछरी के लौठा, राधाकुंड में रामलीला मैदान, हरगोकुल मंदिर, मानसी गंगा दसविसा में अवैध पार्किंग बनाकर सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं। ये स्कूली वाहनों को भी नहीं निकलने देते हैं। स्थानीय लोग भी परेशान हैं। कल्पना वाजपेई, ईओ नगर पंचायत गोवर्धन ने बताया परिक्रमा मार्ग में चार सौ ई रिक्शे संचालित करने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी प्रतिदिन रिक्शों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इस समय परिक्रमा में करीब चार हजार ई रिक्शे फर्राटा भर रहे हैं। बोर्ड मीटिंग में इस विषय पर चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। विनोद बाबू मिश्रा, थाना प्रभारी गोवर्धन ने बताया गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बेहिसाब चल रहे ई रिक्शे जाम का कारण बन रहे हैं। चालक जगह-जगह इन्हें खड़ा कर देते हैं। इसके लिए हर रोज चालान काटे जा रहे हैं। चेतावनी भी दी जा रही है कि बिना पास के एक भी रिक्शा परिक्रमा मार्ग में न चलाएं।
7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.