हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आझई में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बुधवार को मथुरा के चौमुंहा ब्लॉक के आझई गांव पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने इस्कॉन संस्था द्वारा बनवाए गए भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम जी के मंदिर का उद्घाटन किया। सौ एकड़ जमीन के एक हिस्से में बना यह मंदिर सौ फीट ऊंचा है। मथुरा में श्री कृष्ण बलराम का यह मंदिर जहां बनाया गया है वह जगह वृंदावन से करीब दस किलोमीटर दूर है। वृंदावन से दिल्ली आगरा नेशनल हाई वे पर थाना जैंत क्षेत्र में जैंत गांव से 4 किलोमीटर दूर बना यह मंदिर बेहद ही आकर्षक है। इस्कॉन के भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में बने इस मंदिर में कृष्ण बलराम के अलावा इस्कॉन के संस्थापक ए सी भक्ति वेदांत प्रभुपाद की भी प्रतिमा स्थापित की गई है।

गुरुकुल परिसर में मुख्य द्वार से एंट्री करते ही सामने मंदिर नजर आता है। मंदिर में प्रवेश के लिए सीढियां बनाई गई हैं। करीब 25 फीट की ऊंची सीढियां चढ़ने के बाद मंदिर का जग मोहन है। यहां एक विशालकाय झूमर लगी है जो कि मंदिर की शोभा में चार चांद लगा रही है। मंदिर की कुल ऊंचाई करीब 100 फीट है।

इस्कॉन संस्था द्वारा बनवाया गया भगवान श्री कृष्ण और बलराम का यह मंदिर 500 गज एरिया में बना है। गुरुकुल का पूरा परिसर सौ एकड़ में है। यहां गुरुकुल स्कूल,हॉस्टल, गौशाला के अलावा डेयरी प्लांट भी है। इसी परिसर में जल्द ही यूनिवर्सिटी बनाए जाने की योजना है। इस गुरुकुल संस्था के कॉर्डिनेटर सुरपति दास ने बताया कि यहां द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने बकासुर नाम के राक्षस का वध किया था। वर्तमान में यह जमीन बंजर थी लेकिन इस्कॉन के भक्तों ने अथक प्रयास कर इस जमीन को हरा भरा बना दिया। सुरपति दास ने बताया कि इसमें राजस्थान का पत्थर लगा है। इस। मंदिर को बनाने की शुरुआत 3 वर्ष पहले हुई और करीब 3 करोड़ रुपए इसमें लागत आई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
