हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल में ब्रज रज के कण-कण में बसी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की मिसाल बनने वाले भक्त कवि सूरदास और धार्मिक सौहार्द की प्रतिमूर्ति रसखान पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। इसमें इन भक्त कवियों के पूरे जीवन, कृतित्व और भक्ति साधना के प्रेरणादायी प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सूरदास और रसखान जैसे कृष्णभक्ति धारा के कवियों के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा परिचित कराने के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इस डॉक्यूमेंट्री में भक्त कवियों के प्रारंभिक जीवन, रचनाएं, भक्ति साधना और भक्तिकाल में इनके योगदान को दिखाया जाएगा। मूल बात इन भक्त कवियों के माध्यम से ब्रज की संस्कृति और कृष्ण भक्तिधारा को और प्रगाढ़ किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक यह डॉक्यूमेंट्री बनकर तैयार भी हो गई है, जिसका अवलोकन किया जा रहा है। अभी इसको अंतिम रूप से फाइनल किया जाना शेष है। सूरदास की डॉक्यूमेंट्री गोवर्धन के गांव पारासौली स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर में दिखाई जाएगी, जहां सूरदास की जन्म और साधना स्थली है। जबकि रसखान की डॉक्यूमेंट्री रमणरेती गोकुल स्थित रसखान समाधि पर दिखाई जाएगी, यहां रहकर रसखान ने अपनी भक्ति साधना की थी। दोनों ही डॉक्यूमेंट्री 10 से 20 मिनट की होंगी। डॉक्यूमेंट्री में सूरदास और रसखान द्वारा रचित उनके अपने पद्य भी कमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। जिस पद्य का जैसा भाव होगा, उसी अनुसार के दृश्यों को अभिनीत कराया जाएगा। इन डॉक्यूमेंट्री को फाइनल टच दिया जा रहा है। भक्त कवियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री हैं, इसलिए इनमें काव्यात्मकता का प्रयोग ज्यादा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
