हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर हुए यार्ड री-मॉडलिंग कार्य की टेस्टिंग के कारण ट्रेन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाद स्टेशन से मथुरा जंक्शन के बीच की 10 किलोमीटर की दूरी को ट्रेणें 1 घंटे से अधिक समय में तय कर पा रहीं हैं। 72 दिनों तक मथुरा जंक्शन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम चला था। अब काम पूरा हो गया है, मगर अभी तक ट्रेनों को नियत रफ्तार पर नहीं गुजारा जा रहा है। इधर, अभी भी मथुरा जंक्शन के कुछ हिस्से में लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके कारण आगरा की ओर से आने वाली गाड़ियों को बाद स्टेशन पर खड़ा कर दिया जा रहा है। यहां से ट्रेनों को ब्लॉक लेकर धीमी रफ्तार से गुजारा जा रहा है। इंदौर-देहरादून सुपरफास्ट और श्रीधाम एक्सप्रेस के अलावा अन्य कई गाड़ियों को 9.40 बजे के करीब बाद स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। यहां ट्रेन 11 बजे के बाद मथुरा जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को कोसीकलां स्टेशन के बाद धीमी रफ्तार से मथुरा जंक्शन की ओर भेजा जा रहा है। इसका सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है।
मथुरा जंक्शन से दिल्ली-आगरा के बीच में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या करीब 10 हजार है। हर रोज सुबह यह लोग अपने कामकाज के सिलसिले में इस रूट पर यात्रा करते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते लोगों को कार्यालय पहुंचने में देरी होती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
