• Sun. Feb 15th, 2026

मुसलमानों को काशी-मथुरा खुद छोड़ देना चाहिए

ByVijay Singhal

Feb 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांप्रदायिक पोस्ट डालने के प्रकरण में भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नवीन जिंदल ने कहा है कि मुसलमानों को काशी और मथुरा को खुद ही छोड़ देना चाहिए। सबको पता है कि इन जगहों पर मंदिरों के स्थान पर मस्जिद क्यों बनाई गई थी। यह बयान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के परिपेक्ष्य में दिया। आगामी लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि देश की जनता चाह रही है कि इस बार भाजपा 400 के पार सीट जीते। जयसिंहपुरा क्षेत्र में आए नवीन जिंदल ने कहा कि सनातनी हृदय विश्व में सबसे विशाल है। वह सब कुछ सहने को तैयार हैं। भगवान राम की जन्मभूमि का प्रमाण हिंदुओं ने दिया है। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रमाण दे रहे हैं। जबकि मस्जिद बनाने वाले प्रमाण नहीं दे रहे। अब समय आ गया है, मुसलमानों को सोचना चाहिए, उन्हें काशी और मथुरा तुरंत छोड़ देने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे की या सरकारी जमीन पर कब्जा कर मस्जिद बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि आज जितनी राजनीतिक पार्टियां हैं, उन्होंने सारी सीमाएं लांघ रखी हैं। वे हिंदू और सनातन धर्म के बारे में जिस तरह की भाषा का प्रयोग वह करती हैं, शायद ऐसी भाषा का प्रयोग किसी ने नहीं किया होगा। विपक्ष को लगता है कि मुस्लिम तुष्टिकरण से उन्हें फायदा होगा, सनातनी कभी एक नहीं हो सकते, जिसका वह फायदा उठाएंगे। इस पर विश्व के सभी सनातनियों को एक होना पड़ेगा। नवीन जिंदल ने कहा कि जिस समय बाबर-औरंगजेब थे, उस समय तहसीलदार पटवारी नहीं थे। जगह खाली थीं, कहीं भी मस्जिद बना देते, लेकिन हमारे मंदिर पर ही क्यों बनाई। यह अपमानित करने के लिए बनाईं गईं। उस अपमान के दाग धोने का काम अवतारी पुरुष नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।निष्कासन पर बोले, जो कहा सच था

अपने निष्कासन पर नवीन जिंदल ने कहा कि उन्होंने जो बोला वो सच्चाई थी, लेकिन आज विपक्षी क्या बोल रहे हैं, इस पर विचार करना चाहिए। जो काम नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में किया है, वह काम एक शताब्दी में भी नहीं हुआ था। नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति या प्रधानमंत्री नहीं हैं, वे एक अवतारी पुरुष हैं। भाजपा के विरुद्ध विपक्षी दलों के गठबंधन पर कहा कि उसमें गांठें ही गांठें लगी हैं। हर दल अपना राग अलाप रहा है। हर दल का नेता प्रधानमंत्री बनना चाहता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.