हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जंगल में बना रहे थे अवैध हथियार; असलहे-कारतूस और बनाने का उपकरण बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मथुरा। बरसाना थाना पुलिस ने गांव हाथिया के जंगल में हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनसे अलग-अलग बोर के तमंचे, पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने में काम आने वाले उपकरण बरामद किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये बदमाश लोकसभा चुनाव में खुराफात करने वाले अराजकों को सप्लाई करने के लिए तमंचे बना रहे थे। सात दिन पहले ही काम शुरू किया था और राजस्थान से इनको ऑर्डर मिले थे। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस ने अनीस उर्फ काला पुत्र हईक और उसका साथी मोमिन उर्फ कल्लू पुत्र उमर खां को पकड़ा। अनीस पुराना अपराधी है। पहले भी जेल जा चुका है। सात दिन पहले इसने ही फैक्ट्री शुरू की थी। वहीं, मोमिन दिन में होटल में काम करता है। रात में उसने तमंचा फैक्ट्री में ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। दोनों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री शुरू की थी। अवैध तमंचे बनाकर उन्हें राजस्थान, हरियाणा के लोगों को बेचते हैं। चुनाव के दौरान अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए .यह काम कर रहे थे।
7455095736
