हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पागल बाबा विद्युत सब स्टेशन पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। गाली-गलौज करते हुए कार्यरत एसएसओ को पत्थर मार दिया। घायल विद्युत कर्मी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
मथुरा के लोरिया पट्टी निवासी छिद्दी सिंह पागल बाबा बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह बिजलीघर पर कार्य कर रहे थे, तभी सिंहपौर हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में आया और एसएसओ से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगा। एसएसओ ने जब उसे समझाने और उसे वापस जाने को कहा तो वह और उग्र हो गया और सड़क से पत्थर उठाकर मार दिया। जो कि एसससओ की सीने पर जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए। मथुरा गेट पुलिस चौक प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
