• Fri. Feb 20th, 2026

कार पेड़ से टकराई, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की मौत

ByVijay Singhal

Feb 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया सादाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह रामपुर चौराहे के समीप कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सेवानिवृत उपनिरीक्षक की मौत हो गई और संत घायल हो गए। घायल को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नंदा की गढ़ी निवासी और आईटीबीपी से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मूलचंद्र (57) अपनी कार से शुक्रवार की सुबह दस बजे गांव वापस लौट रहे थे। रामपुर चौराहे के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार संत घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायल संत को उपचार के लिए भर्ती कराया। मूलचंद्र ने देहरादून में तैनाती के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। गांव के लोगों के अनुसार, मूलचंद्र अपने नाती गौरव की शादी में इकरामनगर, राजस्थान गए थे। शादी के बाद वह दूसरे कार्यक्रम में संत को लेकर अजानगढ़ चले गए। शुक्रवार की सुबह लौट रहे थे तभी राया सादाबाद रोड़ पर यह हादसा हो गया। गांव नंदा की गढ़ी में बाबा के हादसे में मौत के बाद नाती के विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। गौरव के विवाह कार्यक्रम को लेकर सभी परिजन खुश थे और घर में दुल्हन के आने की खुशियां मनाई जा रही थी। लेकिन जैसे ही हादसे की खबर आयी खुशियां मातम में बदल गईं। राया। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मूलचंद्र ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गांव के मंदिर में यज्ञ भी कराया था। इसी कार्यक्रम के लिए तेजपुर विसावर निवासी संत को गांव बुला लिया था। संत ने रमणरेती में भी अपना स्थान बना रखा है। सेवानिवृत्ति के बाद संत को मूलचंद्र ने अपना गुरु मान लिया था, इस कारण वह अधिक लगाव रखते थे। कार्यक्रम के बाद नाती का विवाह होने के कारण उन्हें जाने नहीं दिया। संत को भी अपने गांव वापस जाना था लेकिन वह भी हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.