• Tue. Feb 24th, 2026

बरसाना में सड़क हादसा, दो भाइयों और बहनोई की मौत, टक्कर के बाद 50 फीट उछले बाइक सवार

ByVijay Singhal

Jan 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसांना में बड़ा हादसा हो गया। एक ही बाइक से जा रहे तीनों लोगों को कार ने रौंद दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग बरसाना से दर्शन करके गोवर्धन आ रहे थे। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद बाइक सवार 50 फीट उछल कर सड़क पर गिर गए। बरसाना-गोवर्धन मार्ग स्थित गांव सीह में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के डीग के चचेरे-तहेरे भाइयों व उनके भरतपुर निवासी बहनोई की मौत हो गई। तीनों बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में राधारानी के दर्शन कर बाइक से भरतपुर लौट रहे थे। रास्ते में कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। तीनों मृतक अपने-अपने घर के इकलौते चिराग थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए देर रात को मथुरा स्थित मोर्चरी भेजा। अभिषेक उर्फ अंकित सैनी (22) पुत्र महेश सैनी, उसके चाचा का बेटा अंकुर सैनी (24) पुत्र निरोती सैनी निवासीगण कस्बा डीग, राजस्थान व अभिषेक का बहनोई सनी उर्फ गौरव (28) पुत्र स्वः ब्रजेश सैनी निवासी गणेश कॉलोनी चामड़ गेट, भरतपुर, राजस्थान से बरसाना स्थित राधारानी के दर्शन करने आए थे। शाम को छह बजे करीब वह भरतपुर लौट रहे थे। गोवर्धन-बरसाना रोड पर सीह गांव के पास गोवर्धन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार से बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। तीनों की युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को मोर्चरी भेजा। बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिवार वालों को सूचना दी गई।
बरसाना थाने के इंस्पेक्टर अरविंद निर्वाल के अनुसार तीन मृतक अपने-अपने घर में इकलौते पुत्र थे। भरतपुर निवासी सनी उर्फ गौरव की एक वर्ष पूर्व ही शादी अभिषेक की बहन से हुई थी। वे अपने परिवार में इकतौला था। वहीं, अभिषेक व अंकुर अविवाहित थे। दोनों चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनो एक ही दुकान पर बिजली उपकरण मरम्मत का कार्य करते थे। हादसे की सूचना पाकर सबसे पहले मौके पर ग्रामीण पहुंचे। तब तक कार चालक मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना बरसाना और गोवर्धन की पुलिस टीम पहुंची। घटनास्थल पर लगी भीड़ को हटाते हुए शवों व कार को जब्त कर लिया गया है। बुधवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम होगा। त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात, मथुरा ने बताया कार को छोड़ उसका चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.