हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 30 जनवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 सन्निकट होने के फलस्वरूप मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरान्त वर्षा, बाढ आदि के कारण जनपद में मतदेय स्थलों के भवनों की क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना रहती है अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा कतिपय भवनों को जर्जर घोषित कर दिया जाता है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाध्यक्ष / सचिव, समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिये गये निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में संबंधित विधानसभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/ उप जिलाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये सुझाव व आपत्तियों पर भी चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार कर चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में श्री विजय शंकर दूबे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), श्रीमती नीलम श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर, सुश्री श्वेता उप जिलाधिकारी छाता / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 81-छाता, श्रीमती प्रीति जैन उप जिलाधिकारी मांट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 82-मांट, श्री कृष्ण कुमार कश्यप प्र०सहा० जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री रणवीर सिंह धनगर जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी, श्री टीकेन्द्र सिंह सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), श्री संजय रावत प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी, श्री भगत सिंह जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, श्री सन्दीप चौधरी, महासचिव आम आदमी पार्टी, श्री मुनेन्द्र सिंह निगम बहुजन समाज पार्टी, श्री धर्मवीर अग्रवाल जिला संयोजक सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी तथा श्री सुमित शर्मा जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आदि मौजूद रहे।
7455095736
