हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के तेहरा अंडरपास के निकट थाना पुलिस व स्वाट टीम ने एक गोकश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बुलंदशहर के रहने वाले गोकश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पिछले दिनों सुरीर क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी, जिसमें आठ गोकश के नाम सामने आए थे। 15 जनवरी को मुठभेड़ में सलीम, गुलजार और फैजान निवासीगण खैर, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रविवार रात को इसी गैंग के फरार शातिर अपराधी शाकिब पुत्र अकील निवासी फैसलाबाद, नगर कोतवाली बुलंदशहर के विषय में स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा और इंस्पेक्टर सुरीर प्रमेंद्र कुमार को सूचना मिली थी। दोनों टीमों ने तेहरा अंडरपास के पास शाकिब को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भागने के प्रयास में शाकिब ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाकिब के पैर में गोली जा लगी। उसे गिरफ्तार कर उपचार को भेजा। सोमवार को अपराधी को जेल भेज दिया गया। इसके गैंग के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। शाकिब ने पूछताछ में बताया कि उसका काम प्रतिबंधित मांस को अपनी लोडर गाड़ी से दिल्ली में एक्सपोर्ट करने का था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
