• Thu. Feb 26th, 2026

नितिश कृष्ण का सीडीएस में चयन ,सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट

ByVijay Singhal

Jan 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश की आजादी से लेकर सेना में भागीदारी तक मथुरा के युवा आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। महोली रोड़ निवासी श्रीकृष्ण राजोरिया के पुत्र नितिश कृष्ण ने रक्षा सेवा (सीडीएस) 2023 की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती मिलेगी। नितिश कृष्ण परिवार की पहली पीढ़ी के सदस्य के रूप में देश की सेवा करेंगे।नितिश कृष्ण  ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज  से फिजिकल साइंस में बीएससी करने के उपरान्त परीक्षा को पास किया है। अब वह प्रशिक्षण के लिए  ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में ज्वाइन करेंगे। उनकी सफलता पर बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ,विधायक श्रीकांत शर्मा जी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मथुरा वीरेंद्र अग्रवाल, उनके बाबा प्रबंधक मोरमुकुट शर्मा, उनके चाचा डॉ रवीश शर्मा ,भाजपा नेता एड हरीश शर्मा ,प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी, भाजपा नेता कृष्ण कुमार शर्मा (मुन्ना भैया), उ. प्र. बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार शर्मा,सचिव कृष्णकुलम स्कूल इं दीपक मुकुटमणि, पार्षद कुलदीप पाठक,डॉ खुशवंत सिंह, डॉ बी के गोस्वामी, डॉ ममता रानी कौशिक, डॉ अशोक कौशिक, ए एन ओ डॉ जसवंत सिंह सहित अन्य शुभ चिंतकों ने एक दूसरे को बधाई देकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नीतीश कृष्ण के उज्जवल भविष्य Ufff कामना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.