• Thu. Feb 26th, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्जीय राजनैतिक दल के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण

ByVijay Singhal

Jan 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 29 जनवरी/ जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्जीय राजनैतिक दल के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गैर-चुनाव अवधि के दौरान मासिक रूप से वेयर हाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का निरीक्षण किया गया। आयोग के निर्देशानुसार बाहरी निरीक्षण के समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव आदि  उपस्थिति रहे। जिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उपस्थित सुरक्षा कर्मियों से वार्ता की एवं उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई का अवलोकन किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.