हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सस्ते दामों में सोना देकर ठगी करने वाले टटलू गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातू का टुकड़ा, छैनी, सिमकार्ड, फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गढ़ी बरवारी पुलिस चौकी प्रभारी रोहित सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि न्यू कोसी कामर रोड स्थित श्मशान घाट के पास कुछ युवक नकली सोने की ईंट को असली दिखाकर लोगों को ठगने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम संजय निवासी भंडारा थाना जुरहरा डींग राजस्थान, राकिब, इमरान निवासी नगला इमाम खां बरसाना बताया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातू का टुकड़ा 600 ग्राम, एक छैनी, छह सिमकार्ड, सात फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के साथ इस काम में साथी आरिफ फर्जी सिम एवं शाहिद फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इसके अलावा अलीजान, राहिल, डीला, मुस्ताक व रुक्की सहयोग करते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
