• Thu. Feb 26th, 2026

सैनिक स्कूल ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर 1.40 लाख रुपये लेकर चंपत

ByVijay Singhal

Jan 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में समविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल का ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर छात्राओं की फीस, स्टाफ का पैसा और गाड़ियों के दस्तावेज लेकर चंपत हो गया। अभिभावकों द्वारा शिकायत करने पर स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने उसके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि जय वंशीवाले की गोशाला निवासी रवि कुमार पुत्र रामनिवास समविद गुुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। उसने स्कूल के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से ट्रांसपोर्ट फीस यह कहकर ली थी कि वह स्कूल में जमा कर देगा, लेकिन जमा नहीं की। इतना ही नहीं आरोपी रवि कुमार ने स्कूल के वाहनों के परमिट और अन्य कार्यों के लिए स्कूल से रकम एडवांस लेकर वाहनों का कार्य नहीं कराया। वाहनों के दस्तावेज भी आरोपी के पास हैं। इसके अलावा स्कूल स्टाफ से भी बहुत ही जरूरी कार्य बताकर रकम ले गया और चंपत हो गया। इन सब बातों की जानकारी तब हुई जब छात्राओं के अभिभावकों की फीस संबंधी शिकायत स्कूल आने लगीं। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि रवि कुमार बच्चों की स्कूल फीस और वाहनों की मरम्मत के लिए दी गई 70 हजार और स्कूल के ही मैस प्रभारी से 70 हजार रुपये लेकर पिछले तीन माह से गायब है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर एक व्यक्ति रवि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.