हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अयोध्या से लौटे संत समाज ने एक बार फिर श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तरह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान के नाम से आंदोलन का शंखनाद किया है। धर्म रक्षा संघ द्वारा गोशाला नगर स्थित बालाजी सेवा धाम में आयोजित धर्म सभा में पांच साल में 2029 तक मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण का एलान किया है। इसके लिए राष्ट्रव्यापी श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। धर्म सभा में सर्वसम्मति से मथुरा के मनीष कृष्ण शास्त्री को इस अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया गया। श्रीबालाजी सेवा धाम में रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी बजरंग दास महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम विहिप ब्रज प्रांत के संत संपर्क प्रमुख राजकुमार शर्मा का अयोध्या में संतों के लिए की गई व्यवस्था के लिए सम्मान किया गया। धर्म रक्षा संघ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान नाम से आंदोलन प्रारंभ करने का शंखनाद किया। श्रीबालाजी सेवा धाम में रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी बजरंग दास महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम विहिप ब्रज प्रांत के संत संपर्क प्रमुख राजकुमार शर्मा का अयोध्या में संतों के लिए की गई व्यवस्था के लिए सम्मान किया गया। धर्म रक्षा संघ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति अभियान नाम से आंदोलन प्रारंभ करने का शंखनाद किया।
धर्म सभा में महंत सनत कुमार शरण महाराज, स्वामी अंबिका दास महात्यागी, महंत सुंदर दास महाराज, महंत प्रहलाद दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज, संत अमृत देव, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत मोहनी बिहारी शरण महाराज आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
