हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की एक पॉश कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता की दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी होने व उसे छोड़ने के नाम पर उसके पिता को झांसे में लेकर 75 हजार रुपये ऐंठ लिए। अधिवक्ता ने थाना हाईवे में इस संबंध में मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी को उनके पिता को साइबर अपराधियों द्वारा फोन किया गया। बताया गया कि उनका बेटा (अधिवक्ता) दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। फोन पर अपराधियों ने बनावटी आवाज भी बनाई, जिससे पिता सहम गए। अपराधियों ने पिता से ढाई लाख रुपये की मांग की। पिता ने आनन-फानन में दो बैंक खातों में तीन बार में 75 हजार रुपये भेज दिए। उसी दिन शाम को वह घर पहुंचे तो पूरे मामले का राजफाश हुआ। थाना हाईवे में इस संबंध में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
