• Fri. Feb 27th, 2026

लोकमणी महाविद्यालय विकास खंड नौहझील में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

ByVijay Singhal

Jan 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  लोकमणी महाविद्यालय विकास खंड नौहझील जनपद मथुरा में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ श्री योगेश शर्मा  चेयरमैन जी द्वारा किया गया। रोजगार मेले में लगभग 409 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 9 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष 193 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा कई अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिया गया। आयोजित ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले में श्रीराम तिवारी एवं श्री ललित कुमार जिला कौशल प्रबंधक, श्री गीतम सिंह, कार्यालय सहायक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मथुरा तथा श्री पवन प्रताप सिंह प्रधान सहायक, सेवायोजन कार्यालय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.