• Fri. Feb 27th, 2026

अलि नागरि कुंज में रसिक संत बालगोविंद दास महाराज का 14 दिवसीय 18वां निकुंज प्रवेश तिथि समाराधन महोत्सव धूमधाम से प्रारम्भ

ByVijay Singhal

Jan 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में श्याम वाटिका/शीतल छाया क्षेत्र स्थित अलि नागरि कुंज में ब्रज के प्रख्यात रसिक संत बाल गोविन्द दास महाराज (अलि नागरि) का 18 वां 14 दिवसीय निकुंज प्रवेश तिथि समाराधन महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया है।जो कि 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ होकर 07 फरवरी 2024 पर्यंत चलेगा।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रमुख धर्माचार्य पण्डित रामनिवास शुक्ला के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में वेदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा नित्य श्रीमद्भागवत मूलपाठ किया जा रहा है।साथ ही सायं 6 से 7 बजे तक प्रख्यात शास्त्रीय गायकों द्वारा भजन व संकीर्तन आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 4 से 6 फरवरी पर्यंत अपराह्न 3 से सायं 5 बजे तक शरणागति आश्रम,वृन्दावन के महंत बिहारीदास भक्तमाली महाराज अपने श्रीमुख से सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भक्तमाल की कथा श्रवण कराएंगे। 06 फरवरी को  प्रातः 9 बजे पूज्य महाराजश्री की प्रतिमा का पञ्चामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।तदोपरांत उनके द्वारा रचित पदों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन एवं रात्रि 10 बजे से 07 फरवरी प्रातः 4 बजे तक अखंड श्रीहरिनाम (महामंत्र) संकीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे।इसके अलावा मध्याह्न 12 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.