हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 28 जनवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी नेे पुलिस उत्पीड़न के विरोध में थाना यमुना पार का घेराव कर प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद पुलिस उत्पीड़न बंद करो जो अधिकारी न्याइ है वह हमारा भाई है के नारे लगाते हुए थाना यमुना पर पहुंचे वहीं पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता लोकेश कुमार राही युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने संयुक्त रूप से कहा किसान अपने ट्रैक्टर लेकर शहर में आते हैं लेकिन पुलिस द्वारा किसानों को परेशान किया जाता है मथुरा महानगर में किसनो केे ट्रैक्टर ट्राली आते हैं तो पुलिस कर्मचारी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं मथुरा महानगर में कुछ किसानों के ट्रैक्टर रात को मलवा उठाते हैं।
जिन लोगों के मकान टूटते हैं तो उनका मलवा लेकर किसानों के ट्रैक्टर निकलते हैं कल जमुना पार लक्ष्मी नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार मारपीट की थी और ट्रैक्टर को जमुुुुना पार थाने में बंद कर दिया जब किसान के पास ट्रैक्टर के सारे कागज थे उसके बाद किसान के साथ मारपीट भी की गई इसके विरोध में आज थाने का घेराव किया गया है भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा अगर पुलिस प्रशासन ने किसानों का उत्पीड़न किया तो मथुरा जनपद में होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन प्रभारी निरीक्षक जमुना पार ने मौके पर पहुंचकर किसान नेताओं को आश्वासन दिया अव किसी भी किसान के साथ अभद्रता नहीं होगा उसके बाद धरना स्थल से हटे घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आगरा मंडल महासचिव जगदीश परिहार वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी राजवीर सिंह रणवीर प्रधान जी खरवा सुनील चौधरी ललित शर्मा फैजान कुरैशी गुड्डू प्रधान ललित शर्मा असलम आरिफ ओम प्रकाश निजाम खान सहित दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
