हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को 5200 कक्ष निरीक्षक संपन्न कराएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों से स्टाफ की संख्या ले ली गई है। सभी का डाटा ऑनलाइन फीड हो चुका है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। इसके लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 76 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इन परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए करीब 5200 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए सभी विद्यालयों से स्टाफ की संख्या मांग ली गई है। इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई है, ताकि परिषद द्वारा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 76000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए करीब 5200 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से भी मदद ली जाएगी। इस बार पेपर खत्म होने पर उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र से पुलिस की अभिरक्षा में संकलन केंद्र तक ले जाया जाएगा, ताकि रास्ते में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे। गत वर्ष यह जिम्मेदारी लेखपालों को दी गई थी। इस बार परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ले जाए जाएंगे। वहां केंद्र व्यवस्थापकों को अपने सामने ही प्रश्नपत्र सुपुर्द कराएंगे। इस दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
