हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में विवादित जगह के कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंची। यहां वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थीं लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई और उन्हें वृंदावन के एक आश्रम में नजरबंद कर दिया। ज्ञानवापी सर्वे के साथ ही अब मथुरा की शाही ईदगाह के सर्वे की मांग तेज हो गई है। बुधवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंची यहां हिमांगी सखी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान हिमांगी सखी ने कहा कि ”शाही ईदगाह को सीज किया जाए और ईदगाह का एएसआई सर्वे किया जाना चाहिए.” महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि ”जब तक ईदगाह का सर्वे नहीं किया जाएगा, वह श्री कृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन नहीं करेंगी.” हिमांगी सखी ने कहा कि ”उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह प्रदर्शन करेंगी.” हिमांगी सखी के श्री कृष्ण जन्मभूमि पर नारेबाजी करने के साथ ही मौके पर पुलिस और एलआईयू की टीम भी पहुंच गई और उन्हें शांत कराया गया. उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी में जलाभिषेक की घोषणा के बाद हिमांगी सखी की चर्चा में आई थी। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के जीवन का काफी समय मुंबई में बीता है. उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। बहन की शादी के बाद वे वृंदावन चली गईं। वहां उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन किया। इसके बाद गुरु आज्ञा पर धर्म प्रचार करने वृंदावन छोड़कर मुंबई चली गईं। हिमांगी सखी ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। अब यह सब छोड़कर हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में लगी हैं। पिछले हफ्ते ज्ञानवापी परिसर के सर्वे कराने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर पहुंच गईं थीं। उन्होंने हाथ में त्रिशूल लेकर बीच सड़क पर तांड़व नृत्य शुरू कर दिया था। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के जीवन का काफी समय मुंबई में बीता है। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। बहन की शादी के बाद वे वृंदावन चली गईं।वहां उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन किया। इसके बाद गुरु आज्ञा पर धर्म प्रचार करने वृंदावन छोड़कर मुंबई चली गईं। हिमांगी सखी ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। अब यह सब छोड़कर हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में लगी हैं। गौरतल है कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर कुछ हिंदुओं ने अपना दावा जताया है।उनका दावा है कि इस मस्जिद में शिवलिंग है। यह मामला अदालत में भी विचाराधीन है। जिस पर वाराणसी की एक अदालत सुनवाई कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
