हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर में बृहस्पतिवार को घर में अकेली 3 साल की बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोपहर बाद मां घर लौटी तो बेटी का लहूलुहान शव देखकर होश खो बैठी। देर शाम तक यह पता नहीं चल पाया कि वारदात किसने और क्यों की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। वारदात का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया है।
बिलंदपुर निवासी हाकिम सिंह सुबह मजदूरी पर चले गए थे। पीछे से पत्नी साधना छोटे बेटे को दवा दिलाने टैंटीगांव चली गई। इस दौरान 3 वर्षीय पुत्री प्रियल घर में अकेली थी। दोपहर बाद साधना घर लौटी तो प्रियल का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया था। बच्ची की यह हालत देख वह चिल्लाते हुए बदहवास हो गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पता चलते ही हाकिम सिंह भी घर पहुंच गए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ मांट गुंजन के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट एकत्र किए। एसएसपी ने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की हैं। उधर, मृतक परिजन कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाकिम सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes