हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में नगर पंचायत गोकुल में रोहतक, हरियाणा से आए श्रद्धालुओं से पार्किंग कर्मियों ने अभद्रता कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वर्षा पत्नी नरेंद्र अपनी गाड़ी से परिजन के साथ गोकुल घूमने आईं थीं। दोपहर लगभग 11 बजे बस अड्डे से आगे गणेश मंदिर के पास से निकलते समय पार्किंग कर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। पार्किंग के नाम पर रुपये मांगने लगे। श्रद्धालुओं ने उनसे कहा कि गाड़ी खड़ी नहीं कर रहे हैं। आरोप है पार्किंग कर्मियों ने गाड़ी में बैठी महिलाओं व पुरुषों से अभद्रता कर गालियां दीं। वर्षा ने पीआरवी 112 पर फोन कर दिया। पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही पार्किंगकर्मी भाग गए। वर्षा ने थाना महावन में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
