हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन से मथुरा जा रहे युवकों की बाइक बुधवार शाम धौरेरा के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनाज मंडी निवासी कृष्णा सिंघल (37) पुत्र मोहन लाल साथी आर्यन के साथ बाइक से मथुरा मार्ग स्थित बिरला मंदिर के पास कप बनाने की मशीन देखने जा रहे थे, तभी धौरेरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। कृष्णा का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जबकि उसका साथी आर्यन डिवाइडर से दूर जाकर गिरा। आर्यन ने फोन पर कृष्णा के पिता मोहन लाल को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन और पुलिस गंभीर रूप से घायल कृष्णा को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
