• Mon. Jul 6th, 2026

व्रन्दावन में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

ByVijay Singhal

Jan 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सुदामा कुटी के पास एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक यहां पिछले डेढ़ माह से पिता के साथ चाय की दुकान करता था और नशे का आदि था। राया थाना क्षेत्र के गांव नगला हंसी निवासी आयुष चौधरी (19) पिता प्रवेंद्र पाल सिंह के साथ गोपेश्वर रोड स्थित एक कुंज के पास किराए के मकान में पिछले डेढ़ माह से रह रहा था। मृतक के पिता प्रवेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद घर से बाहर गया था। सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि युवक का शव सुदामा कुटी के द्वार के पास पड़ा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि युवक नशे का आदि था। वह रात को घर से निकल आया था। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। संभवत: नशे की हालत में गिर-पड़ने से उसके चोट लगी हो। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिता ने लिखित सूचना दी है, जिसमें ठंड के कारण मौत होना बताया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.