हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दीनदयाल नगर सिविल लाइंस द्वारा रामोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। इसके साथ ही कार सेवकों को सम्मान किया गया। सुंदरकांड पाठ और शाम को महाआरती, दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर कार्यवाह विजय बंटा अग्रवाल ने कहा कि हम एक समृद्धि भरे भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जहां सभी धर्म, जाति और विभिन्न संस्कृतियों के लोगों का समानता से रहने का अवसर मिलेगा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने राम जन्म भूमि के आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मंदिर बनाने का वादा किया था, जो आज पूरा हो गया है। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने अबकी बार 400 पार का आह्वान किया। तपेश भारद्वाज ने कहां कि राम मंदिर का निर्माण, नहीं सिर्फ एक भव्य धर्म स्थल की स्थापना नहीं है, बल्कि यह समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर है। इससे पहले मुख्य अतिथि केशवदेव गोड़ीयमठ के नरसिंह महाराज, महानगर कार्यवाह विजय बंटा, दीनदयाल नगर संघचालक ब्रजेश, न्यास अध्यक्ष संस्कृत भारती ओम प्रकाश बंसल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विरेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष उतर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड रविकांत गर्ग, मुकेश खंडेलवाल, ने श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आलोक मंगला, लोकेश निषाद, माधव उपमन्यु, गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
