• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा सीटेट परीक्षा मेंअंग्रेजी-संस्कृत ने उलझाया, गणित के सवाल रहे आसान

ByVijay Singhal

Jan 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में सीटेट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। प्रथम पाली में अंग्रेजी-संस्कृत और दूसरी पाली में विज्ञान-संस्कृत ने अभ्यर्थियों को उलझाया। गणित के प्रश्न इस बार अपेक्षाकृत आसान रहे। सीटेट के लिए जिले में मथुरा, वृंदावन और कोसीकलां में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें प्रथम पाली की परीक्षा 11 केंद्र और द्वितीय पाली की परीक्षा 15 केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रथम पाली में 5281 अभ्यर्थियों में से 4539 उपस्थित और 742 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 7616 परीक्षार्थियों में से 6358 उपस्थित और 1258 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर अधिक कठिन नहीं था प्रथम पाली में अंग्रेजी व संस्कृत और दूसरी पाली में विज्ञान व संस्कृत ने अभ्यर्थियों को उलझाया। गणित के प्रश्न इस बार अपेक्षाकृत आसान रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.