• Mon. Jul 6th, 2026

श्रीरंगेश्रर काली मैया ने भक्त को स्वप्न में बताई थी मंदिर निर्माण की बात

ByVijay Singhal

Jan 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। इस संबंध में रंगेश्वर वाली काली मैया ने 6 फरवरी 2019 को भक्त अशोक गुप्ता को स्वप्न दिया था। 5500 वर्ष पुराने श्रीरंगेश्वर महादेव मंदिर में राज राजेश्वरी रंगेश्वरी देवी (महाकाली) विराजमान हैं। मंदिर प्रांगण में 6 फरवरी 2019 को देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें मां भगवती के सेवक अशोक गुप्ता ने बताया कि मां भगवती ने उन्हें स्वप्न दिया है। इसमें बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीरामजी के मंदिर का निर्माण सब बाधाओं को समाप्त कर बिना किसी झगड़े के शांतिपूर्वक तरीके से होगा। इसके बाद मंदिर में दो शिलाओं का पूजन कर अयोध्या भेजा गया। पुन: 7 अक्तूबर 2019 के शारदीय नवरात्र में जागरण हुआ। इसमें अशोक गुप्ता पर सवार देवी मां ने कहा कि श्रीरामजी की इच्छा से मंदिर निर्माण की सभी बधाएं समाप्त हो गई हैं। यह भविष्यवाणी अब पूरी होती दिखाई दे रही है। अशोक गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, आनंद कसेरे, अमरनाथ अग्रवाल, कन्हैया लाल, राजू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मंदिर के महंत दीपचंद्र. पं. श्याम चतुर्वेदी, धर्माचार्य विजयानंद सरस्वती (संक्रांति ऊधौ) ने बताया ऐसी अनेक भविष्यवाणी मां ने जगरातों में कीं वह पूरी होती चली गईं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.