• Tue. Jul 7th, 2026

श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रोजेक्ट पाठशाला का शुभारंभ

ByVijay Singhal

Jan 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गोधूली पुरम स्थित हरिदास धाम पर भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी संस्थापकाध्य विश्व विष्णव सेवा संघ (पं.) द्वारा *प्रोजेक्ट पाठशाला* का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर *निगम उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत* ने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन के एकमात्र आराध्य हैं उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर निर्धन बच्चों के लिए प्रोजेक्ट पाठशाला की स्थापना राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया जाना निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगी।
सुरेंद्र मोहन एवं विमल चैतन्य ब्रह्मचारी* ने कहा कि महाराजश्री निरंतर प्रोजेक्ट प्रसादम के द्वारा वंचितों के लिए पहले भी भोजन, औषधि,वस्त्र आदि सेवाए करते रहे हैं अब प्रोजेक्ट पाठशाला के द्वारा वंचित एवं असहाय बच्चों को विभिन्न सामग्रियों के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी,इसके अतिरिकत वृन्दावन में अलग अलग केन्द्र भी स्थापित किये जायेंगे l
प्रबंधक सेतु शर्मा तथा अध्यापिका राधिका रोहिला* ने कहा कि काशीराम आवासीय कालोनी के गरीब बच्चे जो कि किसी भी विद्यालय में वित्तीय असुविधा के कारण स्कूल जाने में असमर्थ हैं ऐसे बालकों के लिए प्रोजेक्ट पाठशाला के द्वारा हर प्रकार की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एम डी व्यास,आदित्य शर्मा,पावन शर्मा,नवीन
मधुमंगलदास,दिगंबर सिंह,हरीश,चिंतन वल्लभ गोस्वामी,कवि पंडित आदि उपस्थित रहें।
आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी
             (संस्थापक)
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.