• Sat. Jul 11th, 2026

मथुरा। रेलवे ने मालगोदाम रोड से बंद कराया सिटी और रोडवेज बसों का संचालन

ByVijay Singhal

Jan 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्टेशन निदेशक मथुरा जंक्शन की आपत्ति के बाद मालगोदाम रोड से निगम की सिटी और रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया है। वहां से चलने वाली बसों को अब नए बस अड्डे से संचालित किया जा रहा है। अब मालगोदाम रोड पर डग्गामार वाहनों ने डेरा जमा लिया है। वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन मार्ग पर जाने वाली निगम की सिटी बसों का संचालन रेलवे मालगोदाम रोड से किया जा रहा था। काफी समय से रोडवेज और सिटी बसों ने अनाधिकृत तरीके से रेलवे की जमीन पर डेरा डाल रखा था। इससे रेलवे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती थी। माल के लदान और उतरान में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर मथुरा जंक्शन के स्टेशन निदेशक ने पत्र लिखकर आपत्ति जताई। बसें न हटाने की दशा में बसों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने मालगोदाम से चल रही सभी बसों को नए बस अड्डे बुला लिया है। अब इन बसों को संचालन नए बस अड्डे से किया जा रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि स्टेशन निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद मालगोदाम से बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मालगोदाम में डग्गामार बसों ने ठिकाना बना रखा था।

रोडवेज और सिटी बसें हटने के बाद अब मालगोदाम में डग्गामार बसों ने ठिकाना बना लिया है। मालगोदाम से भरतपुर रूट पर डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है। डग्गामार बसों के संचालन से रोडवेज के अधिकारी परेशान हैं। उनका कहना है कि पुलिस की शह पर अवैध तरीके से मालगोदाम में डग्गामार बसों का स्टैंड बना दिया गया है। वहां से धड़ल्ले से डग्गामार बसें चलाई जा रही हैं। नए बस अड्डे के सामने कट बंद होने की वजह से निगम के अधिकारी सिटी बसों का संचालन मालगोदाम से करवा रहे थे। मालगोदाम से बस सीधे रूट पर निकल जाती थी। अब नए बस अड्डे से निकलने के बाद बस को टैंक चौराहे से यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ता है। इससे समय तो अधिक लगता ही है। ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है। मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने कहा स्टेशन निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद नए बस अड्डे से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। सभी बसें अब भूतेश्वर नए बस अड्डे से चलाई जा रही हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.