हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रमणरेती क्षेत्र स्थित शांति निकेतन पर बाबा घनश्याम दास का स्मृति महोत्सव समाज गायन के साथ मनाया गया। महोत्सव में ब्रज के रसिक संतों ने ठाकुर शांति बिहारी महाराज के समक्ष बैठकर महावाणी एवं युगल शतक के पदों का सस्वर गायन किया। जिनमें सहेलो श्री हरि प्रियाको सकल सुख धाम …तथा युगल किशोर हमारे ठाकुर ….आदि पदों का गायन कर संतों ने आराध्य प्रिया प्रीतम को रिझाया। संत जयकिशोर शरण ने बताया कि बाबा घनश्याम दास विरक्त संत थे। उनकी सहज सरल दिनचर्या सभी को आकर्षित करती थी। इस अवसर पर संत प्रेमदास, रमन बिहारी, गोरांगदास ,ब्रजकिशोर त्रिपाठी ,गोपाल शर्मा ,राहुल पटेल आदि उपस्थित थे।
7455095736
