• Thu. Nov 5th, 2026

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक बड़ा हादसा होने से टला, भीड़ में फंसकर चार श्रद्धालु घायल

Byvijay.singhal1233

Nov 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को एक बार फिर उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब भीड़ में फंसकर चार श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान कइयों की तबीयत भी बिगड़ गई। इन सभी का वहां मौजूद चिकित्सकों ने उपचार किया। इस दौरान सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं धरी रह गईं। बता दें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती के समय भीड़ के दबाव के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि सात घायल श्रद्धालु घायल हो गए थे। इसके बाद मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासनिक उदासीनता के कारण ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। खासकर वीकेंड या पर्वों के दिन। रविवार की सुबह 8:45 पर दर्शन खुलने से पूर्व ही मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा के साथ पहुंच गई। भीड़ के दबाव को देखकर मंदिर के सुरक्षागार्ड और पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। मंदिर में भीड़ के कारण कई बार हालात बिगड़े। भीड़ के दबाव में फंसकर कानपुर निवासी शोभा दीक्षित (75), सुभाष चंद्र (70), रेनू शर्मा, देवांशी(57) और पुनता शर्मा(33) घायल हो गईं।
 एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वीकेंड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इस कारण श्रद्धालुओं को रोक-रोककर दर्शन की व्यवस्था की गई थी। इससे थोड़ा भीड़ का दबाव बढ़ा। उधर, रविवार सुबह से शुरू हुई चार पहिया वाहनों का आमद थमने का नाम नहीं ले रही थी। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के आसपास सभी निजी पार्किंग पूरी तरह फुल हो गईं। श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर दिए और मंदिर में दर्शन के लिए निकल पड़े। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों और ई-रिक्शा, आटो चालकों की मनमानी के कारण दिनभर जाम के हालात रहे। वृंदावन जाम के झाम में थम सी गई है। वृंदावन के सभी प्रमुख प्रवेश मार्ग के साथ शहर के अंदर भी जाम रहा। गलियों में भी जाम की स्थिति रही। वृंदावन के छटीकरा, अटल्ला चुंगी, रमणरेती, प्रेम मंदिर, इस्कान, परिक्रमा मार्ग पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव रहा।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.